महेसाणा
महेसाणा जिले के विजापुर तालुका के सुंदरपुरा गांव में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। जिसमें एक मकान के निर्माण के दौरान दीवार गिरने से 6 श्रमिक दब गए। इस हादसे में 3 श्रमिकों की मौत हो गई है, जबकि 3 श्रमिक घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीवार गिरने की घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। 108 की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुंदरपुरा गांव में महादेवा वाला वास इलाके में एक मकान की नींव खोदने का काम चल रहा था, तभी बगल के मकान की दीवार ढह गई, जिससे 6 श्रमिक दब गए। इस दुर्घटना में 3 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 3 मजदूर घायल हो गए हैं। सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को विजापुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सुंदरपुर गांव के महादेववास में अतुल भीखाभाई पटेल और अश्विन जोइताभाई पटेल के नए मकान के लिए पुराने मकान को गिराने का काम चल रहा था। इसी दौरान पुराने मकान की दीवार गिरने से श्रमिक दब गए, जिसमें तीन श्रमिकों की मौत हो गई है और चार श्रमिक घायल हो गए हैं।