- गुजरात कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित चावड़ा का एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत
अहमदाबाद । गुजरात कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित चावड़ा के गुजरात आगमन पर शुक्रवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कांग्रेस पदाधियाकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। अमित चावड़ा ने उन पर विश्वास व्यक्त कर नियुक्ति करने के लिए उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, सोनिया गांधी, लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी, AICC के संगठन महामंत्री के.सी. वेणुगोपाल, और गुजरात प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मुकुल वासनिक का आभार व्यक्त किया। साथ ही, नियुक्ति के बाद दिल्ली से गुजरात आगमन पर सरदार वल्लभभाई पटेल-अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत करने वाले कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार माना। इसके अलावा, अमित चावड़ा ने कहा कि, “संगठन सृजन के तहत बूथ से लेकर प्रदेश तक नया संगठन तैयार होगा, नए लोगों को संगठन में अवसर मिलेगा। कांग्रेस पार्टी संगठन के माध्यम से जनता के बीच जाकर उनके साथ संवाद स्थापित कर जनता के मुद्दों पर लड़ाई और आंदोलन करेगी। उन्होंने ने कहा कि, अमित चावड़ा ने गुजरात में जनता में सरकार के प्रति बढ़ रहे आक्रोश पर कहा कि, “गुजरात में पुल टूटते हैं, लोग मरते हैं, बेटियां आत्महत्या करने को मजबूर होती हैं, पशुपालक अपने हक की मांग करने जाते हैं तो पुलिस लाठियां बरसाती है, गुजरात की जनता का भाजपा सरकार पर से विश्वास उठ चुका है। गुजरात के युवाओं के सवाल, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, किसानों की समस्याएं, छोटे व्यापारियों की परेशानियां, फिक्स वेतन और ठेका प्रथा से शोषितों, पीड़ितों और वंचितों की आवाज बनेंगे।
वर्तमान में गुजरात जो अधिकारी राज, कमीशन राज और भ्रष्टाचार का सामना कर रहा है, उसे खत्म करने के लिए आक्रामकता से लड़ेंगे। गुजरात की इस डबल इंजन सरकार में आम लोगों की आवाज दबाई जा रही है, अपनी समस्याओं पर प्रतिनिधित्व करना भी अपराध जैसा माना जा रहा है, जागरूक नागरिकों और पत्रकारों को सच बोलने पर डराया जा रहा है। ऐसी स्थिति में इस अघोषित आपातकाल के खिलाफ लोकतंत्र को बचाने और भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ जनता की आवाज बनकर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लड़ेगा।
”””””गुजरात की सुख, शांति, समृद्धि और सुरक्षा के विजन के साथ कांग्रेस पार्टी, जैसा कि राहुल गांधी ने पहले लोकसभा में कहा था, गुजरात में भाजपा को हराएगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी का संगठन मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की आवाज बुलंद करेंगे, कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक निर्णय में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, प्रत्येक नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक कांग्रेस परिवार बनकर साथ मिलकर लड़ेगा और जनता के हक की लड़ाई जीतेगा।”

