नई दिल्ली
तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा की कैश फॉर क्वेरी मामले में एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ सकती है। CBI ने उनके खिलाफ लोकपाल को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट के आधार पर लोकपाल तय करेगा कि TMC सांसद पर आगे क्या कार्रवाई करनी है।महुआ पर उनके पूर्व प्रेमी और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई ने 14 अक्टूबर, 2023 को संसद में सवाल पूछने के बदले घूस लेने के आरोप में CBI में केस दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने महुआ को लोकसभा से सस्पेंड करने की मांग की।महुआ पर बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से मंहगे गिफ्ट्स लेने के भी आरोप लगे थे। महुआ ने खुद ये बात मानी भी थी। 8 दिसंबर, 2023 को महुआ को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में वे पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से दूसरी बार सांसद चुनी गई थीं।

