- जीवन की विभिन्न परिस्थितियों को दर्शाते हैं महादेव को अर्पित रंग-बिरंगे
सोमनाथ । आदिज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव का श्रावण शुक्ल अष्टमी पर रंग-बिरंगे वस्त्रों और पीतांबर, फूलों, चंदन आदि से श्रृंगार किया गया। मानव जीवन हमेशा परिवर्तनशील रहा है। कभी उत्साह भरी केसरिया वसंत जैसी स्थिति होती है, तो कभी दुख का अनुभव। जैसे विविध रंग महादेव के श्रृंगार की सुंदरता बढ़ाते हैं, वैसे ही जीवन की विभिन्न परिस्थितियां इसे और जीवंत बनाती हैं। महादेव का सच्चा भक्त परिस्थितियों से विचलित नहीं होता। महादेव पर भरोसा रखकर हर स्थिति में सकारात्मक रहने का संदेश देते हुए उन्हें रंग-बिरंगे वस्त्रों से सजाया गया।

