– जनता के प्रश्नों एवं मांगों की जानकारी प्राप्त की
प्रभास-पाटण
सोमनाथ मंदिर कॉरिडोर मामले में प्रभावितों में चिंता और रोष बढ़ रहा है तब गत शाम सोमनाथ के विधायक विमल चुडास्मा ने सोमनाथ पहुंच जनता के प्रश्नों तथा मांगों के संदर्भ में समग्र वास्तविक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रभावित लोग एवं नेता उपस्थित रहे। प्रभास-पाटण में प्रभावत सम्पत्तिधारकों के साथ की बैठक के बाद विधायक विमल चुडास्मा ने इस स्थल पर बताया कि कुछ दिनों से सोमनाथ मंदिर के पास रहते होटल एवं सम्पत्तिधारकों का कहना है कि सोमनाथ का कॉरिडोर मंजूर हुआ है जिसमें फेस-1 और 2 सहित बातचीत के लिए भेजा है। इस संदर्भ में जनता की ओर से आवेदन पत्र भी दिया गया है। विधायक विमल चुडास्मा ने आज प्रभावित 384 लोगों की रूबरू मुलाकात की तथा उनके क्या प्रश्न हैं वह अधिकारियों के समक्ष पहुंचाने एवं प्रशासन के साथ बैठकर उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम हमेशा मानवता की दृष्टि से जनता के प्रश्नों के लिए आते हैं तथा हमारा कर्तव्य है कि जनता के जो भी प्रश्न और मांगें हों उनका यथाशीघ्र निराकरण कराया जाए। मुझे प्रभास-पाटण से अर्जीदार चोरवाड मिलने आते थे, उन्हें मैंने कहा था कि हम आपके प्रश्नों को सुनने सोमनाथ आएंगे। विधायक ने कुंभारवाडा क्षेत्र की मुलाकात भी की थी।

