नई दिल्ली। दिल्ली से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में सोमवार को नशे में धुत वकील ने हंगामा किया। उसने हर-हर महादेव के नारे लगाए। साथ ही दूसरे पैसेंजर्स से जय श्रीराम बोलने को कहा। घटना की जानकारी बुधवार को सामने आई है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना 1 सितंबर को IndiGo फ्लाइट 6E 6571 में हुई। विमान करीब 30 मिनट तक पार्किंग बे में खड़ी थी, तभी वकील (जो सीट नंबर 31D पर बैठा था) ने शराब पीकर हंगामा करना शुरू कर दिया।इंडिगो ने बताया कि यात्री को क्रू मेंबर्स ने रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उनके साथ भी बदतमीजी की। दूसरे यात्रियों को भी परेशान किया। इंडिगो ने कहा, दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट 6E 6571 में एक पैसेंजर ने नशे में क्रू से दुर्व्यवहार किया।

