- जी.एल.एस. (सद्गुण एवं बी.डी.) गर्ल्स कॉलेज, अहमदाबाद और बी.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ का संयुक्त आयोजन
अहमदाबाद । 10 सितंबर को “विश्व आत्महत्या निवारण जागरूकता दिवस” के उपलक्ष्य में गुजरात लॉ सोसायटी द्वारा संचालित जी.एल.एस. (सद्गुण एवं बी.डी.) गर्ल्स कॉलेज, अहमदाबाद और बी.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की मनोविज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञाबेन पारीख ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविताबेन पटेल ने की, प्राचार्य ने छात्राओं को आत्महत्या निवारण जागरूकता पर संबोधित किया। कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रकाशभाई डाभी ने छात्राओं को ‘आत्महत्या निवारण जागरूकता’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि आत्महत्या समस्या का समाधान नहीं है। बी.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ की छात्राओं ने एक लघु नाटक के माध्यम से छात्राओं में आत्महत्या निवारण जागरूकता का बहुत ही सराहनीय संदेश दिया। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन छात्रा कुमारी जक्षिता सोलंकी तथा धन्यवाद प्रो. डॉ. दीपालीॉ ब्राह्मणिया ने दिया।

