लंदन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया मंगलवार रात ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे। विंडसर कैसल (शाही महल) में आज प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन ने उनकी अगवानी की।इसके बाद ट्रम्प ने शाही महल में किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला से मुलाकात की। ट्रम्प किंग चार्ल्स के साथ उनकी स्पेशल सोने की बग्घी में घूमने निकले, वहीं मेलानिया क्वीन कैमिला के साथ एक अन्य बग्घी में सवार थीं।बीते 6 महीने में ट्रम्प का यह दूसरा ब्रिटेन दौरा है।

