गांधी नगर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 और 11 अक्टूबर को गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगी। 10 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे सोमनाथ हेलीपेड पर आगमन होगा। उसके बाद वह सोमनाथ महादेव का दर्शन-पूजा करेंगी तथा अतिथि गृह में दोपहर तीन बजे तक विश्राम कर यहां से वह सासण जाने को प्रस्थान करेंगी। वे चौथी राष्ट्रपति होंगी जो सासण का अवलोकन करेंगी। चातुर्मास के चार महीने पूरे होने से पहले ही सफारी खोल दी जाएगी, ताकि राष्ट्रपति सासण की मेहमान बन सकें। वन विभाग ने यह निर्णय लिया है। गिर के सौंदर्य और एशिया के शेरों का दर्शन करेंगी।

