- पहले चरण में 11 हज़ार से अधिक उम्मीदवारों की पुलिस भर्ती प्रक्रिया
गांधीनगर
राज्य में पुलिस विभाग में भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर आ रही है। राज्य सरकार ने 2026 तक 14 हज़ार पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही है। राज्य सरकार 2026 तक 14 हज़ार पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी। सरकार ने इसके लिए सभी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उप-निरीक्षक (पीएसआई) भर्ती परीक्षा की चयन सूची नवंबर में जारी होगी। राज्य सरकार ने इस मामले में गुजरात हाईकोर्ट में जवाब पेश किया है, जिसमें राज्य सरकार ने बताया है कि पहले चरण में 11 हज़ार से अधिक उम्मीदवारों की पुलिस भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सरकार द्वारा प्रस्तुत जवाब में बताया गया है कि 25,660 में से शेष खाली 14,283 पदों पर दूसरे चरण में भर्ती की जाएगी। सरकार ने कहा है कि पुलिस भर्ती की संपूर्ण प्रक्रिया सितंबर-2026 में पूरी कर ली जाएगी। सरकार ने वर्तमान में निर्माणाधीन पुलिस प्रशिक्षण केंद्र की तस्वीरें भी कोर्ट के सामने पेश कीं और बताया कि प्रशिक्षण केंद्र बनाने का 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।

