मुंबई
मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में फ्रांस की महिला (27) से छेड़छाड़ हुई। घटना 8 नवंबर की रात करीब 12:25 बजे हुई।महिला के मुताबिक वह अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रही थी। तभी स्कूटर सवार व्यक्ति ने उसका पीछा किया और उससे छेड़छाड़ करके फरार हो गया।पीड़ित ने घटना के 5 दिन बाद 14 नवंबर को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित मुंबई के फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास में कर्मचारी है। शिकायत मिलने पर घटनास्थल के 50 से ज्यादा CCTV खंगाले गए थे। एक फुटेज में आरोपी महिला का पीछा करते दिखा था।पुलिस ने आरोपी के स्कूटर के नंबर से उसका पता लगाया और गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सुनील वाघेला है। धारावी का रहने वाला है। वहीं कबाड़ काम करता है।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के परिवार और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। आरोपी को रविवार को बांद्रा के हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया।कोर्ट ने उसे 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पीड़ित का कई दिनों से पीछा कर रहा था और वह बांद्रा इलाके में क्यों घूम रहा था।

