राजकोट
राजकोट के ग्रीनलैंड चौकड़ी क्षेत्र स्थित खेतलाआपा मंदिर से वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 जीवित साँप बरामद किए हैं। मंदिर के महंत मनु मणिराम दूधरेजिया को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। महंत लंबे समय से मंदिर को ‘नागदेवता मंदिर’ बताकर सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहा था और बड़ी संख्या में साँपों को अवैध रूप से रखकर भोले-भाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करता था। विभाग को गुप्त सूचना मिलते ही अधिकारियों ने छापा मारा। विभिन्न प्रजातियों के 52 साँप मिले, जिन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। अधिकारियों का अनुमान है कि मंदिर में 100 से अधिक साँप हो सकते हैं।वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत महंत मनु मणिराम दूधरेजिया के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच जारी है।
gujaratvaibhav.com

