अबुजा
उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के अदामावा राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर सेना के जवानों ने गोलियां चलाईं, जिसमें कम से कम 9 महिलाओं की मौत हो गई। यह आरोप प्रदर्शनकारियों और पीड़ित परिवारों ने लगाया है। घटना सोमवार को लामुर्दे इलाके में हुई। गवाहों और पीड़ितों के परिजनों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, महिलाएं स्थानीय समुदायों के बीच चल रहे हिंसक झड़पों और सेना की कथित लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। इसी दौरान सेना के जवानों ने रास्ता रोके जाने पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में 10 अन्य लोग घायल हुए हैं।

