संसद की सीढ़ियों पर सांसदों का रातभर धरना,गीत गाए
स्पीकर के चेंबर में पीएम मोदी-प्रियंका की चाय पर चर्चा
नई दिल्ली
VB-G RAM G बिल पास होने के साथ संसद का सत्र शुक्रवार को खत्म हो गया। इस पर बिल पर लोकसभा में 18 घंटे और राज्यसभा में 14 घंटे चर्चा हुई। दोनों ही सदन में विपक्ष ने बायकॉट कर दिया।TMC सांसद, संसद के मकर द्वार पर रातभर से धरने पर बैठे रहे। बीच-बीच में हम होंगे कामयाब गाना भी गाया। इस सत्र में कई अहम बिल पास हुए, जिनमें 20 साल पुराने मनरेगा को खत्म करने वाला विधेयक विकसित भारत जी राम जी और सिविल न्यूक्लियर सेक्टर को निजी भागीदारी के लिए खोलने वाला विधेयक भी शामिल है।शुक्रवार को संसद सत्र स्थगन के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को चाय के लिए आमंंत्रित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, चिराग पासवान, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल भी मौजूद थे। ओम बिरला के चैंबर में चाय पर चर्चा हुई जिसमें पीएम मोदी-प्रियंका समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान सभी ठहाका लगाते हुए दिखे। वंदे मातरम् गीत के साथ शुक्रवार को अनिश्चितकाल काल के लिए संसद की कार्यवाही स्थगित हो गई। इस दौरान विपक्ष संसद में महात्मा गांधी की जय के नारे लगाता रहा।

