मॉस्को
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शुक्रवार दोपहर सालाना ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन युद्ध पर अपनी पुरानी दलीलें दोहराईं। उन्होंने कहा,रूस शांति के रास्ते से युद्ध खत्म करने को तैयार है, लेकिन यूक्रेन को नाटो में शामिल होने की जिद छोड़नी होगी। तभी शांति आएगी।वहीं, यूरोपीय संघ के रूस की संपत्ति जब्त करने के सवाल पर पुतिन ने कहा कि यूरोपीय संघ चोरी नहीं, डकैती कर रहा है। चोरी तो छिपकर होती है, ये सब खुलेआम हो रहा है, लेकिन रूस अपनी संपत्ति वापस लेकर रहेगा।यह पुतिन का 22वां सालाना संवाद है। इस दौरान वह आम लोगों और मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे हैं। साथ ही साल 2025 में सरकार के कामकाज और देश से जुड़े बड़े मुद्दों पर अपनी बात रख रहे हैं।पुतिन की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस हर साल आयोजित होती है। बीते दो हफ्तों में इस कार्यक्रम के लिए बनाए गए कॉल सेंटर्स में 24.9 लाख से ज्यादा सवाल पहुंचे हैं।

