तेल अवीव
: इजरायल ने शुक्रवार को सोमालीलैंड को संप्रभु देश के रूप में मान्यता देने का ऐलान किया है। 1991 में सोमालिया से आजादी की घोषणा करने के बाद पहली बार उसे किसी देश की मान्यता मिली है। 34 साल से किसी संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश से सोमीलीलैंड को मान्यता नहीं मिल सकी थी। सोमालिया के उत्तर-पश्चिमी सिरा अलग होकर सोमालीलैंड बना है। दुनिया के नक्शे के लिहाज के इसकी अपनी अहमियत है। सोमालीलैंड की सीमा उत्तर-पश्चिम में जिबूती और पश्चिम और दक्षिण में इथियोपिया से लगती है। अदन की खाड़ी के दक्षिणी तट पर स्थित सोमालीलैंड अफ्रीका से लेकर अरब और एशिया के देशों तक के लिए अहमियत रखता है। इजरायल के फैसले से तुर्की, मिस्र, सोमालिया समेत कई अफ्रीकी और अरब देशों ने गुस्सा जताया है।

