अहमदाबाद
गुजरात में रह रहा पंजाबी समाज अपनी संस्कृति, परम्पराओं और आपसी तालमेल के साथ समाज के सुख-दुख में एक-दूसरे का सहयोग करने के लिए कई वर्षों से विभिन्न संगठनों के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में अहमदाबाद सहित राज्य के विभिन्न जिलों में पंजाब बिरादरी ने संगठन में नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। पंजाब बिरादरी नवरंगपुरा, चेरीटेबल ट्रस्ट अहमदाबाद में नवीन पुनियानी-अध्यक्ष पीएस मल्होत्रा, उपाध्यक्ष, शम्मी गुगलानी-सचिव, सुनील भाटिया, संयुक्त सचिव, पुनीत जुनेजा, पीआरओ, अशोक मिगलानी, सुदेश जुनेजा, दिनेश मदान, अरविन्द शर्मा, टी.डी. खुराना को ट्रस्टी बनाया गया है। इसी प्रकार श्री पंजाबी सेवा समाज, नवरंगपुरा, अहमदाबाद समिति में हरबीर सिंह दयासिंह-अध्यक्ष, सत्यपाल मिगलानी-कोषाध्यक्ष, अमरजीत सिंह डांग, अनूप कुमार, सुदेश कुमार जुनेजा- ट्रस्टी, अशोक अरोरा-उपाध्यक्ष, नवनीत गुलाटी- सचिव, पुनीत जुनेजा-संयुक्त सचिव, स्नेही हांडा- पीआरओ, मुन्नीलाल पुरी, कमल किशोर खेड़ा, संजय कपूर, अशोक कुमार, नितिन आहूआ को सदस्य बनाया गया है। चारोतर पंजाबी समाज, आणंद-नडियाद में हिमांशू पुनियानी को अध्यक्ष, हरिओम पुनियानी- सचिव, नरेन्द्र तनेजा- मैर्टन, वीरेन्द्र पंजाबी, हितेश पुनियानी को रखा गया है। श्री राम मंडल दशहरा समिति अहमदाबाद (साबरमती) में दुर्गेश सविता, जयंती भाटिया, अमित आहूजा को रखा गया है। गुरुद्वारा गोविंद धाम थलतेज के चेयरमैन पद पर सरदार सुरजीत सिंह बग्गा को नियुक्त किया गया है। पंजाबी समाज कलोल में दिलीप वेसरना। अध्यक्ष, हरिकिशन पुनियानी-उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पंजाबी समाज वडोदरा में राजू अरोड़ा और राजेन्द्र बग्गा को रखा गया है। गुजरात भाटिया समाज में कुलभूषण भाटिया को अध्यक्ष, यश भाटिया को सचिव बनाया गया है, पंजाबी युवा समाज अहमदाबाद में मितेश सापदा को संयोजक तथा शशिकांत को रखा गया है।

