3 फरवरी 2026 को बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे ,जहां राहू पहले से मौजूद है ।बुध -राहू की युति से कैरियर ,बिजनेस और कम्युनिकेशन पर बड़ा असर पड़ेगा ,तो आईए जानते हैं कि बुध गोचर से किन राशियों को होगा लाभ , और किन्हे सावधान रहना होगा.
बुध का गोचर कुंभ राशि में3 फरवरी 2026 को रात 9:38 पर बुध ग्रह मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे .कुंभ राशि को शनि देव की राशि माना जाता है, और बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार, मार्केटिंग ,संचार क्षमता ,और वाणी के कारक है ,ऐसे में बुध राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका सीधा असर कम्युनिकेशन स्किल ,बिजनेस और कैरियर पर पड़ता है.खास बात यह है की कुंभ राशि में पहले से ही राहु विराजमान है ऐसे में बुध और राहु की युति बनेगी .ज्योतिष शास्त्र में राहु को अचानक होने वाली घटनाओं और अप्रत्याशित बदलाव का कारक माना जाता है, बुध के साथ राहु की युति कुछ राशियों के लिए बड़ा लाभ लेकर आएगी, वहीं कुछ राशियों को अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत होगी ,आइये जानते यह गोचर किन राशियो के लिए शुभ रहेगा ,और किन्हे सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
इन राशियो को मिलेगा लाभ
मेष राशि
मेष राशि में यह गोचर 11वे भाव में होगा, इस दौरान अचानक लाभ के योग बनेंगे, नौकरीपेशा लोगों को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, वहीं व्यापारियों की आय मे वृद्धि के संकेत है ,मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा ।
वृषभ राशि
वृषभ राशि मे यह गोचर दसवें भाव में होगा, आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी और कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ेगी ,टेक्नोलॉजी ,कंप्यूटर ,और एआई से जुड़े लोगों के लिए समय खास तौर पर लाभदायक होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि में बुध का यह गोचर नवे भाव में होगा ,क्योंकि बुध स्वयं मिथुन राशि के स्वामी है इसलिए भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा ,रुके हुए काम पूरे होंगे, और रिश्तो में आई संवाद की दूरी खत्म होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर अधूरे कार्य पूरे कराने वाला साबित होगा ,नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति के योग बनेंगे, अनुशासन और मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों को प्लानिंग और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल से लाभ मिलेगा, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में विस्तार के संकेत है ,शिक्षा से जुड़े लोगों और छात्रों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा ,संतान की उन्नति के भी योग बन रहे है ।
इन राशि वालों को रहना होगा सावधान
कर्क राशि
इस गोचर के दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है, रिश्तो को संभाल कर चले, और जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को उधार लेनदेन में बचना चाहिए ,आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें ,स्वास्थ्य और खान-पान पर ध्यान दें, लंबी यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
