अहमदाबाद । विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि जगाने और उनके अभिव्यक्ति कौशल को निखारने के लिए गुजरात प्रान्तीय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा राज्य स्तरीय ‘हिंदी वक्तृत्व’ एवं ‘निबंध लेखन’ स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक सत्यम जोषी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ वे अपने विचारों को प्रखरता से रख सकें। हिंदी वक्तृत्व स्पर्धा 22 फरवरी रविवार को आयोजित की जाएगी। इसका समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है। निबंध लेखन स्पर्धा के लिए इच्छुक विद्यार्थी अपने निबंध लिखकर जमा कर सकते हैं। निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 है।समिति द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों से विनम्र अनुरोध किया गया है कि वे अपनी कक्षाओं में विद्यार्थियों को इस स्पर्धा के बारे में सूचित करें। अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों का प्रोत्साहन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

