नई दिल्ली । यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े रिकॉर्ड में तिब्बत के धर्मगुरू दलाई लामा का नाम 157 बार आया है। 21 अक्टूबर 2012 के एक ईमेल में एप्सटीन ने एक अनाम शख्स को लिखा है कि वह किसी आइलैंड पर होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा है, जिसमें दलाई लामा भी मौजूद रहेंगे।दलाई लामा इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। 2023 में एक घटना सामने आई थी, जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे एक नाबालिग छात्र से “मेरी जीभ चूसो” कहते हुए दिखे। इस पर दुनियाभर में कड़ी आलोचना हुई थी।

