नई दिल्ली
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बन चुकी है, लेकिन अभी तक डील साइन नहीं हुआ है. इस बीच, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक बड़ा अपडेट दिया है. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील स्टेटमेंट्स 4 से 5 दिनों में साइन हो सकता है. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आगे कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के पहले चरण का कानूनी मसौदा मार्च के मध्य तक जारी होने की संभावना है. वहीं इससे पहले गोयल ने कहा था कि भारत और अमेरिका की अर्थव्यवस्था एक दूसरे की पूरक हैं और यह व्यापार समझौता दोनों पक्षों के लिए लाभकारी होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले साल फरवरी में अमेरिका यात्रा के बाद से ही दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत चल रही है.

