मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे’, ईयू और अमेरिका से ट्रेड डील गर्व का विषय
नई दिल्ली (वी.एन.झा)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया।पीएम मोदी ने कहा, आज दुनिया चुनौतियों से जूझ रही है. नए वर्ल्ड ऑर्डर बन रहा है और नए वर्ल्ड ऑर्डर में दुनिया का झुकाव भारत की ओर है. महिलाओं युवाओं का विकास हमारा लक्ष्य है. उधर विपक्ष वॉकआउट कर गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल लोकसभा में राष्ट्रपति के संबोधन पर चर्चा नहीं हो सकी. यह संविधान का अपमान है, आदिवासी परिवार से आई महिला राष्ट्रपति का अपमान है. विपक्ष को संविधान शब्द बोलने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कल लोकसभा में बड़ी दर्दनाक घटना घटी. सदन में इस तरह का माहौल बना दिया गया. चेयर पर कागज फेंके गए. तब चेयर पर असम के ही एक सदस्य थे. क्या ये असम का अपमान नहीं? कल फिर फेंके गए कागज, तब आंध्र प्रदेश के एक दलित सदस्य थे. भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया, तब इन्होंने उसका भी विरोध किया. ये असम का विरोध है, पूरे देश के कलाप्रेमियों का विरोध है. असम इसे भूलने वाला नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने पर राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्हेांने कहा, कल एक शातिर दिमाग वाले युवराज ने एक सांसद को गद्दार कह दिया. उनका अहंकार तो देखिए. युवराज ने सिख सांसद को गद्दार कहा. इसलिए गद्दार कहा क्योंकि वे सिख हैं. और उन्हें कोई पछतावा भी नहीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि मुहम्मब की दुकान खोलने की बात करने वाले मोदी की कब्र खोदने के सपने देख रहे हैं. ये कौन से संस्कार हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार सरोवर बांध, जिसका काम उनके जन्म से भी पहले शुरू हुआ था, उसका उद्घाटन आखिरकार उन्होंने ही प्रधानमंत्री के रूप में किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने परियोजनाएं घोषित तो कीं, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं किया. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, “हमने दिखाया है कि क्रियान्वयन कैसे किया जाता है, चाहे वह सड़क हो, रेल हो या अन्य सुविधाएं. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के साथ भी धोखा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने छोटे किसानों की अनदेखी की और उन्हें लगता था कि कुछ बड़े लोगों को साध लेने से ही सब कुछ संभल जाएगा. पीएम ने कहा, “मेरा दिल छोटे किसानों के लिए धड़कता है. उनकी मदद के लिए हमने पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की और बहुत ही कम समय में इन छोटे किसानों के खातों में सीधे चार लाख करोड़ रुपये पहुंचाए हैं. आज भारत अनेक देशों के साथ ट्रेड डील कर रहा है। पिछले कुछ समय में हमने दुनिया के 9 बड़े और महत्वपूर्ण देशों के साथ ट्रेड डील साइन की हैं। एकसाथ 27 देशों के साथ डील की हैं। इसमें यूरोपियन यूनियन और अमेरिका से डील भी शामिल है। इनके (कांग्रेस) के समय डील बोफोर्स थी। आज डील गर्व का विषय है। PM ने कहा कि इनकी सरकार रिमोट से चलती थी। मेरी सरकार भी रिमोट से चलती है, लेकिन 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट हैं। सत्ता हमारे लिए सुख नहीं सेवा का आसन है
लोकसभा में PM की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास
बजट सत्र के 7वें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हो गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। इससे पहले 10 जून 2004 को विपक्ष ने तत्कालीन PM मनमोहन सिंह को धन्यवाद प्रस्ताव पर नहीं बोलने दिया था।गुरुवार को लोकसभा शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। इस पर स्पीकर ने पहली बार 65 सेकंड के भीतर, दूसरी बार 5 मिनट में और तीसरी बार 2 मिनट में कार्यवाही स्थगित कर दी। लोकसभा 3 बजे दोबारा शुरू हुई लेकिन विपक्ष के हंगामे के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।इस बीच कांग्रेस के लोकसभा से निलंबित सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि जब तक लोकसभा में राहुल गांधी को अपनी बात रखने की इजाजत नहीं दी जाती, तब तक विपक्ष पीएम नरेंद्र मोदी को सदन में बोलने नहीं देगा।
उम्र को देखते हुए खरगे जी बैठकर नारेबाजी करें
राज्यसभा में विपक्ष की नारेबाजी के बीच PM मोदी ने कहा कि देश आज तेज गति से विकास कर रहा है. PM मोदी ने विपक्ष के विरोध के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज कसते हुए कहा, ‘उम्र को देखते हुए खरगे जी बैठकर नारेबाजी करें.’ PM मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष ने नारेबाजी कर के सदन से वॉकआउट कर दिया.
पीएम के साथ कुछ भी हो सकता था: ओम बिरला
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर पीएम मोदी का भाषण टलने पर स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसदों ने पीएम की कुर्सी को घेर लिया था, जिस वजह से मैंने उन्हें लोकसभा में नहीं आने की सलाह दी थी. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘देश ने देखा कि कल सदन में क्या हुआ. सबने देखा कि कैसे सांसदों ने सदन में PM की कुर्सी की तरफ जाने की कोशिश की.’सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले लोकसभा स्पीकर ने गुरुवार (5 फरवरी 2026) को कहा, ‘सदन में जो हुआ वह एक तरह से काले धब्बे की तरह था. मेरे पास पुख्ता ऐसी जानकारी आई कि कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री के पास पहुंचकर कोई भी अप्रत्याशित घटना कर सकते हैं. अगर ये घटना हो जाती तो यह बेहद निंदनीय नहीं होती. मैंने पीएम से आग्रह किया कि उन्हें सदन में नहीं आना चाहिए और उन्होंने मेरी बात मानी.’स्पीकर ने कहा कि लोकसभा के चैंबर में आकर कुछ सासंदों ने हंगामा किया और उन्हें पहले से जानकारी थी कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘हमारी संसदीय प्रणाली में संविधान ने सदन के सभापति का गरिमामयी स्थान सुनिश्चित किया है. राजनीतिक मतभेदों को संसद के पटल पर नहीं लाया गया है.’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (4 फरवरी 2026) को धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते स्पीकर संध्या राय ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया.
