नई दिल्ली। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के चेयरमैन आकाश एम. अंबानी ने प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष जियो के व्यापक एआई (AI) इकोसिस्टम को प्रदर्शित किया। माननीय प्रधानमंत्री के भ्रमण के दौरान, जियो एआई स्टैक (Jio AI Stack), जियो संस्कृति एआई (Jio Sanskriti AI), जियो आरोग्य एआई (Jio Arogya AI), जियो शिक्षा और जियो एआई होम (Jio AI Home) जैसी एआई क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।

