अहमदाबाद
माहेश्वरी सखी संगठन, अहमदाबाद द्वारा हाल ही में एस.जी. हाईवे स्थित महंत स्वामी कम्युनिटी हॉल में “Galentine’s Day Celebration” का भव्य आयोजन किया गया। “Be Your Own Valentine” की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में करीब 130 सखियों ने बड़े उत्साह के साथ शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना से हुई, जिसके बाद अध्यक्षा निक्की राठी ने सभी का स्वागत किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना था, जहाँ 25 से अधिक सखियों ने अपने व्यवसायों का परिचय दिया। सखियों के ज्ञानवर्धन के लिए महिला सशक्तिकरण और सामान्य ज्ञान पर आधारित एक विशेष प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। इस अवसर पर इन्द्रा राठी ,उषा सोमानी, सुशीला माहेश्वरी, सरोज राठी, मीना मूंदड़ा, अनुराधा अजमेरा, सुमन काबरा सविता जैसलमेरिया,जया जेठा, पूजा कासट, प्रियंका लड्ढा, टीना राठी, स्नेहा माहेश्वरी, लता डागा, निशा नागौरी, उमा माहेश्वरी, उषा माहेश्वरी, अंजुश्री बिड़ला, भाग्यश्री मूंदड़ा, मनीषा धूत उपस्थित रहे।
