भ्रामक रूप से होने वाले विवाहों को रोकने में मदद मिलेगी और बेटियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित होगीः नरेंद्र पुरोहित
अहमदाबाद । गुजरात सरकार द्वारा विवाह पंजीकरण कानून में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों का गुजरात राजस्थान मैत्री संघ और समस्त प्रवासी समाज ने स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, इस संशोधन से ‘लव जिहाद’ जैसे अपराधों पर अंकुश लगेगा और पारिवारिक सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी। संयोजक नरेंद्र पुरोहित ने बताया कि विवाह प्रक्रिया में पारदर्शिता और कठोरता आने से माता-पिता को समय पर जानकारी मिल सकेगी। इससे भ्रामक रूप से होने वाले विवाहों को रोकने में मदद मिलेगी और बेटियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित होगी। संघ द्वारा लंबे समय से की जा रही इस मांग को स्वीकार करने पर राजस्थानी एवं प्रवासी समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के अग्रणियों का मानना है कि नए नियमों से विवाह पंजीकरण प्रक्रिया अधिक जवाबदेह बनेगी। अभिभावकों की सहमति सुनिश्चित होने से अवांछनीय परिस्थितियां उत्पन्न होने की संभावना कम हो जाएगी। इस निर्णय हेतु संघ ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी और गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल (प्रभारी जगदीश विश्वकर्मा) का विशेष आभार व्यक्त किया है।
नरेंद्र पुरोहित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने, 1 मार्च को पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए समर्थकों के साथ ‘हथाई’ और स्नेह मिलन के दौरान करेंगे संवाद
भाजपा गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर नरेंद्र पुरोहित (संयोजक, गुजरात राजस्थान मैत्री संघ) ने शीर्ष नेतृत्व और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। इस उपलक्ष्य में 1 मार्च, रविवार को शाहीबाग स्थित सर्किट हाउस में एक विशेष ‘हथाई’ (बैठक) एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शाम 4:30 बजे आयोजित इस बैठक में पुरोहित सामाजिक अग्रणियों के साथ संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में विचार-विमर्श करेंगे। gujaratvaibhav.com
