अहमदाबाद । वन बंधु परिषद अहमदाबाद चैप्टर एवं बाबा साहेब आंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी के द्वारा 1 मार्च को “भारत के रंग, एकल के संग” एकल सुर ताल-३ का देव भक्ति से राष्ट्र भक्ति का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ FTS अहमदाबाद चैप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष विजय शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम वनवासी कलाकारों द्वारा ही पेश किया गया था जो कि एकल परिवार से जुड़े हुए हैं और अलग- अलग प्रांत से आये हुए थे। गणेश वंदना, वन्दे मातरम्, देश भक्ति मेडले, श्री रामायणम (नृत्य नाटिका) एवं फूलों की होली तथा भारत माता की आरती सभी बहुत ही शानदार तरीक़े से प्रस्तुत कर 500 से अधिक दर्शकगणों का मन मोह लिया। सभी ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीनजी माहेश्वरी (डायरेक्टर: एलन ग्रुप) ने एलान किया कि आदिवासी बच्चे यदि 10/12 कक्षा के बाद आगे NEET या GEE की तैयारी करना चाहते हैं तो उन्हें निःशुल्क कोचिंग दी जायेगी। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष त्रिभुवन काबरा (R R Global ग्रुप) ने एकल से जुड़ने के लिए अपील की और अपना मार्गदर्शन दिया। विशिष्ट अतिथि निकिता बेन शाह (CEO प्रूडेंट ग्रुप) ने सभी को वनयात्रा का महत्त्व बताते हुए एक बार वनयात्रा अवश्य करने की अपील की। डॉ अमी बेन उपाध्याय ( Hon Vice चांसलर: BAOU) ने आदिवासी बच्चों की शिक्षा के माध्यम में संशोधन हेतु एक नई योजना एकल के साथ शुरू करने की बात की। एकल के साथ निवर्तमान अध्यक्ष विनोद बाजोरिया थे। चैप्टर के संरक्षक हनुमान प्रसाद गुप्ता ने सभी को बधाई देते हुए एकल परिवार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक अनिल सोमानी ने सभी को एकल विद्यालय की महत्त्वता बताते हुए सभी को इस महान कार्य में योगदान देने की अपील की और इस कार्यक्रम में 160 एकल विद्यालय का योगदान हमें प्राप्त हुआ।FTS अहमदाबाद चैप्टर की अध्यक्ष उर्मिला कलंत्री ने शाब्दिक स्वागत करते हुए बताया कि वनबंधु परिषद आदिवासी बच्चों को पंचमुखी शिक्षा देकर शिक्षा के साथ संस्कार का भी सिंचन कर रहा है। महिला समिति अध्यक्ष विनीता डाड ने बताया कि उनके परिवार को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी यह संगठन कर रहा है। One Teacher One School यही इनका उद्देश्य है। घर के प्रांगण में ही 6 वर्ष से 14 वर्ष की उम्र के 30-35 बच्चों को सुबह तीन घंटे पढ़ाया जाता है। महिला समिति सचिव संगीता मानधनिया ने कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया। चैप्टर के सचिव महेंद्र डागा ने सुंदर शब्दों में आभार प्रकट किया।
