वॉशिंगटन। अमेरिका के शिकागो के डाउन टाउन इलाके में गुरुवार को एक नाइटक्लब के बाहर गोलीबारी हुई। इसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक, यह घटना आर्टिस लाउंज नाम के नाइटक्लब के बाहर हुई। यहां रैपर मेलो बक्स की एल्बम रिलीज पार्टी चल रही थी।पार्टी खत्म होने के बाद लोगों के क्लब से बाहर निकलने के दौरान फायरिंग हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।इससे पहले इसी जगह पर नवंबर 2022 में भी गोलीबारी हुई थी। उस वक्त एक झगड़े के बाद गोली चली थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन घायल हुए थे।

