नई दिल्ली।
भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को यमन में मौत की सजा सुनाई गई थी। इस बीच खबर है कि निमिशा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। निमिषा मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं। जानकारी के अनुसार, उनकी उम्र 37 साल है।निमिषा को यमनी नागरिक तलाल अब्दो मेहदी की हत्या का दोषी ठहराया गया था। इस बीच इंडियन एक्सप्रेस ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के हवाले से बताया कि भारतीय नर्स निमिषा को 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी।

