- गत 10 वर्षों में 16,58,892 महिलाओं को मिली मदद, 2.09 लाख महिलाओं की समस्या का मौके पर ही हुआ समाधान
गांधीनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में कार्यरत गुजरात सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रही है। अभयम 181 महिला हेल्पलाइन इस दिशा में राज्य सरकार की एक क्रांतिकारी पहल है। पिछले 10 वर्षों में राज्य की 16,58,892 महिलाओं ने इस हेल्पलाइन का उपयोग कर मुश्किल घड़ी में मदद प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि अभयम 181 महिला हेल्पलाइन घरेलू हिंसा, शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार सहित महिला के विरुद्ध होने वाले तमाम तरह के अपराधों के खिलाफ महिलाओं के साथ मजबूती से खड़ी है। अभयम 181 महिला हेल्पलाइन के माध्यम से राज्य की महिलाओं को चौबीसों घंटे सातों दिन निःशुल्क सेवा मिल रही है। राज्य की महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निवारण करने के उद्देश्य से कुल 59 रेस्क्यू वैन कार्यरत हैं। इनमें से 12 वैन सेफ सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत अहमदाबाद में कार्यरत हैं। आपात स्थिति के दौरान अभयम रेस्क्यू वैन काउंसलर के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर महिलाओं की समस्या का समाधान करती है। अब तक रेस्क्यू वैन के जरिए 3.31 लाख महिलाओं की मदद कर उनकी समस्याओं का निवारण किया गया है, जबकि 2.09 लाख मामलों का स्थल पर ही समाधान कर निपटारा किया गया है। अभयम 181 महिला हेल्पलाइन के तहत रेस्क्यू वैन और काउंसलिंग जैसी सेवाएं अनेक महिलाओं के लिए पारिवारिक अशांति के बीच सुख-शांति का पता बन गई हैं। राज्य सरकार ने गत 3 वर्षों में अभयम 181 महिला हेल्पलाइन के लिए कुल 37 करोड़ 78 लाख रुपए का आवंटन किया है। राज्य सरकार ने वर्ष 2022-23 में इस हेल्पलाइन के लिए 10 करोड़ 50 लाख रुपए आवंटित किए थे, इसके बाद 2023-24 में 12 करोड़ 50 लाख रुपए और वर्ष 2024-25 में 14 करोड़ 78 लाख रुपए आवंटित किए गए।
सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए अभयम 181 हेल्पलाइन के लिए 15 करोड़ 02 लाख रुपए का बजट प्रावधान मंजूर किया है। ये आंकड़ें बताते हैं कि राज्य सरकार अभयम 181 महिला हेल्पलाइन के माध्यम से महिला सुरक्षा के ढांचे को लगातार मजबूत बना रही है।

