- कार्यक्रम की अध्यक्षता शरद जोशी ने की
अहमदाबाद । गुजरात प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति और सुर समन्वयी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ‘’काव्यहेली’’ का भव्य आयोजन मंत्री संचालक शरद जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम दीप्ति शाह की सरस्वती वंदना से शुरू हुआ।
मंचस्थ पर समिति के मंत्री संचालक शरद जोषी, जितेंद्र मिलवार, दीप्ती देसाई, कविगण में डॉक्टर सतिन देसाई, डॉ जयदीप भाई शाह, दिनेश सिंदल और डॉ अंजना संधीर रहे। स्वागत प्रवचन एवं संस्था समिति का परिचय में शरद जोषी ने बताया कि गुजरात समिति तीन प्रकार का कार्य करती है। एक राष्ट्रभाषा हिंदी का प्रचार प्रसार और विस्तार करना। दूसरा हिंदी का प्रकाशन का कार्य और तीसरा हिंदी माध्यम से शिक्षा प्रदान करना। कवि डॉ. जयदीप शाह, डॉ. अंजना संधीर, कवि दिनेश सिंदल, कवि डॉ. सतिन देसाई, शरद जोशी तथा जितेंद्र मिलवार तथा कवि शैलेश पंड्या सूत की माला, पुस्तक,शाल एवं प्रशंस्ती पत्र से स्वागत सम्मान किया गया। सभी कवियों ने अपनी कविता प्रस्तुत की। उपस्थित सभी श्रोता आनंद विभोर हुए। हषॅ के तालियों की गड़गड़ाहट से जेठालाल जोशी सभागृह गूंज उठा। कवि शैलेश पंड्या ने कवि सम्मेलन का संचालन किया। आभार संयोजक सत्यम जोषी ने माना।

