भावनगर
गुजराती परिवार के मुंबई में पले-बढ़े वेदांत दवे हाल हॉलीवुड सिनेमेटोग्राफर एवं गेफर के रूप में अपना विशेष स्थान बनाते जा रहे हैं। वर्तमान में वह लॉस एन्जिेलिस में स्थायी रूप से रह रहे हैं जहां वह इन्डी फिल्म्स से लेकर हाई-एण्ड कमर्शियल शूटट तक के विभिन्न प्रोजेक्टस में अपनी दृष्टि तथा टेक्निकल कुशलता से काम करते हैं। वेदांत को वीडियो कैमरा तथा प्रकाश के साथ खेलने रुचि बचपन से ही थी। रोजाना के सामान्य क्षणों को कैमरा में कैद करते तथा प्राकृतिक प्रकाश के साथ प्रयोग करते उन्होंने अपनी दृष्टि विकसित की थी। जबकि वह मुंबई में पले, उसके बावजूद उनकी सर्जनात्मक दृष्टि को गुजराती संस्कृति तथा वार्ताकथन परंपरा ने गढ़ी थी। परिवार और मित्रों के उत्साहवर्धन से उन्होंने फिल्ममेकिंग को एक कलात्मक व्यवसाय एवं जीवनभर की यात्रा के रूप में स्वीकारा। समय गुजरते वेदांत अन्तरराष्ट्रीय प्रोजेक्टस की ओर मुड़े तथा लॉस एन्जेलिस के सर्जनात्मक वातावरण में अपना दूसरा घर खोजा। फिल्म, म्युजिक वीडियो एवं ब्रान्डेड कान्टेन्ट जैसे क्षेत्रों में उनका काम भावनात्मक गहराई तथा चमकदार लाइटिंग के लिए पहचाना जाता है। शूटिंग के समय उनकी शांत, व्यावसायिक हाजिरी तथा सहकारभावना से उन्होंने निर्देशकों एवं निर्माताओं में विशेष विश्वास हासिल किया है। हजारों मील दूर होने के बावजूद वेदांत अपने मूल के साथ मजबूत रूप से जुड़े हैं। वह अभी भी दुनियाभर में गुजरती तथा भारतीय कलाकारों के साथ जुड़े रहते हैं। अपने संस्कार और पहचान को बरकरार रखते, वह प्रत्येक शॉट को इस प्रकार उतारते हैं कि जो अपने घर के भावों को समझाता है तथा एक नई दिशा में आगे बढ़ने का प्रतीक बनता है।

