अगस्त माह में 23 तारीख को सिंह राशि में सूर्य और चंद्र ग्रह की युति होगी। इससे कई राशियों के जातकों को लाभ होगा। आइए जानते हैं कि सिंह राशि में सूर्य-चंद्र की युति से किन राशियों को लाभ होगा। सिंह राशि में सूर्य और चंद्र की युति 23 अगस्त 2025 को होगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 अगस्त को सूर्य अपनी राशि सिंह में प्रवेश कर चुका है और एक महीने तक इस राशि में रहेगा। वहीं, 23 अगस्त को सुबह 12:16 बजे चंद्र सिंह राशि में प्रवेश करेगा और 25 अगस्त की सुबह 8:28 बजे तक इसी राशि में रहेगा। इससे सूर्य और चंद्र की सिंह राशि में युति होगी। इस युति से 3 राशियों के जातकों को विशेष लाभ होगा। आइए इस विषय पर विस्तार से जानते हैं।
सिंह राशि
सूर्य-चंद्र की युति से सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। पुराने निवेशों से अचानक लाभ के योग बनेंगे, जिससे धन संकट दूर होगा। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे और मानसिक शांति प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों के लिए समय अनुकूल है, कई प्रस्ताव आ सकते हैं। जिन जातकों का अपने बच्चों के साथ मतभेद है, उन्हें राहत मिलेगी। घर में सकारात्मकता आएगी।
तुला राशि
सूर्य-चंद्र की युति से तुला राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। परिवार में सुख बढ़ेगा। मानसिक शांति के रास्ते खुलेंगे। पुराने विवाद समाप्त होंगे। अविवाहित जातकों के लिए प्रेम या विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। हालांकि, किसी भी रिश्ते में आने से पहले अच्छी तरह जांच-परख कर लेनी चाहिए।
मीन राशि
सूर्य-चंद्र की युति मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ दे सकती है। सुख के रास्ते खुलेंगे और पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी करने वाले जातकों की आय बढ़ेगी। मानसिक शांति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में संबंध बेहतर होंगे और घर का माहौल शांत रहेगा।

