गुजरात में वर्ष 2023 में 28.06 लाख विदेशी पर्यटक आए
गांधीनगर। वर्ष 2024 के दौरान 22,74,477 विदेशी पर्यटकों ने गुजरात का दौरा किया है। एक वर्ष में सबसे अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने वाले राज्यों में गुजरात चौथे स्थान पर है। गुजरात में वर्ष 2023 में 28.06 लाख विदेशी पर्यटक आए थे। इस तरह, वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2023 में विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी देखी गई है। 2024 में सबसे अधिक विदेशी पर्यटकों वाले राज्यों में महाराष्ट्र 37.05 लाख के साथ शीर्ष पर है, जबकि पश्चिम बंगाल 31.24 लाख के साथ दूसरे स्थान पर है। जानकारों के अनुसार, गुजरात आने वाले अधिकांश विदेशी पर्यटक अनिवासी भारतीय (NRI) होते हैं। वर्ष 2024 में गुजरात में घरेलू पर्यटकों की संख्या 18.40 करोड़ रही, जो 2023 में 17.80 करोड़ थी। घरेलू पर्यटकों की सबसे अधिक संख्या वाले राज्यों में कर्नाटक 30.45 करोड़ के साथ शीर्ष पर है।

