- उर्मिला कंलत्री ने परिषद के बारे में जानकारी दी, संगीता मांधनिया ने आभार व्यक्त किया
अहमदाबाद। वन बंधु परिषद की एफटीएस अहमदाबाद महिला समिति ने हाल ही में कर्णावती क्लब के गोल्डन ग्लोरी हॉल में ‘मेगा बम्पर हाउसी सीजन 4’ का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 900 लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर, दलजीत बूमरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। कार्यक्रम का मुख्य प्रायोजन अनंता ज्वैलर्स ने किया, जिन्होंने स्वर्ण आभूषण और रजत सिक्के प्रदान किए। इसके अलावा, पी नटजी और वसंत मसाला ने भी उपहार भेंट किए। कार्यक्रम मेंं एफटीएस महिला समिति की सभी सदस्यों ने गुलाबी साड़ियों में मिलकर कार्यक्रम का संचालन किया। हाउसी मास्टर जेनिफर ने हाउसी गेम्स का कुशलतापूर्वक संचालन किया। समिति की अध्यक्ष विनिता डाड ने बताया कि इस आयोजन से 100 स्कूलों के लिए ओटीएस फंड जुटाया गया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और अपनी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा। संस्थापक अध्यक्ष उर्मिला कंलत्री ने सभी को वन बंधु परिषद के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। सचिव संगीता मांधनिया ने सभी का आभार व्यक्त किया और उन्हें भविष्य में होने वाले वन यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

