फिलहाल कोई मंत्री नहीं; राष्ट्रपति का ऐलान- 6 महीने में होंगे चुनाव,राष्ट्रपति ने संसद भंग की; भारतीय पत्रकारों के साथ मारपीट,हिंसा में 51 लोगों की मौत, , होटल इंडस्ट्री को रु.1600 करोड़ का नुकसान
काठमांडू। सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला अंतरिम पीएम बन गई हैं। उन्हें राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में शपथ दिलाई। फिलहाल किसी और को मंत्री नहीं बनाया गया है।राष्ट्रपति ने ऐलान किया है कि अगले छह महीनों के भीतर संसद का नया चुनाव कराया जाएगा। वहीं, Gen-Z प्रदर्शनकारियों इस सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे सरकार में शामिल नहीं होंगे, लेकिन सरकार के कामकाज की निगरानी करेंगे।सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस भी रह चुकीं हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव और प्रधान न्यायाधीश प्रकाश सिंह रावत ,इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. बाबूराम भट्टराई, सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल, मुख्य सचिव एकनारायण अर्याल और काठमांडू के मेयर बालेन शाह भी शामिल हुए. सुशीला सरकार की तरफ से 4 मार्च को देश में आम चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया गया है. पहली कैबिनेट बैठक का एजेंडा चुनाव की घोषणा है. मतलब 6 महीने में आम चुनाव कराने की घोषणा होगी.इससे पहले राष्ट्रपति ने संसद भंग कर दी सुशीला कार्की का जन्म सात जून 1952 को विराटनगर में हुआ था। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके अलावा उन्होंने कानून की पढ़ाई नेपाल की त्रिभुवन यूनिवर्सटी से की। इसके बाद वकालत और कानूनी सुधारों के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की। सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक मामलों की सुनवाई की, जिनमें चुनावी विवाद भी शामिल थे।
दूसरी तरफ, नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान भारतीय पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी की कई घटनाएं सामने आई हैं। आज भी दो भारतीय पत्रकारों के साथ बदसलूकी और मारपीट की गई।नेपाल में 9 सितंबर को Gen-Z आंदोलनकारियों ने तख्ता पलट किया था। संसद, राष्ट्रपति भवन और पीएम ओली के निजी आवासों को आग लगा दी थी। नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध के खिलाफ हाल में हुए ‘जेन जेड’ प्रदर्शन में एक भारतीय नागरिक सहित कम से कम 51 लोगों की मौत हुई है। काठमांडू पोस्ट अखबार ने नेपाल पुलिस के सह-प्रवक्ता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश थापा के हवाले से कहा कि मृतकों में एक भारतीय नागरिक, तीन पुलिसकर्मी और अन्य नेपाली नागरिक शामिल हैं।हिंसा में अब तक होटल इंडस्ट्री को 25 अरब नेपाली रुपए (16 अरब भारतीय रुपए) का नुकसान हुआ है। आंदोलनकारियों ने काठमांडू के फेमस हिल्टन होटल समेत कई होटल्स में आगजनी की है।
कांतिपुर टेलीविजन ने आगजनी
के बाद ब्रॉडकास्टिंग फिर शुरू की
नेपाल के प्रमुख समाचार चैनल कांतिपुर टेलीविजन ने आज दोपहर 4 बजे से अपनी रेगुलर ब्रॉडकास्टिंग फिर से शुरू कर दी है। त्रिपुरेश्वर में स्थित इस टीवी स्टेशन को हाल ही में हिंसक आंदोलन के दौरान हुई आगजनी के कारण बंद करना पड़ा था। इस हमले में चैनल के स्टूडियो को नुकसान पहुंचा था।
नेपाल में कोई जज दूसरी
बार पीएम बना
सुशीला कार्की पहली ऐसी शख्स नहीं हैं जो न्यायधीश बनने के बाद अंतरिम पीएम बनी हैं। पहली बार ऐसा 2013 को हुआ था, जब मुख्य न्यायाधीश खिलराज रेग्मी के नेतृत्व में चुनावी सरकार बनाई गई थी। पहली संविधान सभा के विघटन के बाद देश में राजनीतिक गतिरोध (रुकावट) पैदा हो गया था। इसे हल करने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने समझौता किया और रेग्मी को सरकार बनाने का जिम्मा दिया। उनकी सरकार ने चुनाव कराए और इसके बाद दूसरी संविधान सभा का गठन हुआ। सुशीला कार्की के शपथ ग्रहण के बाद नेपाल में अंतरिम कैबिनेट आज रात ही पहली बैठक करेगी। इस दौरान सरकार जरूरी कामकाज से जुड़ी नीतियों पर कुछ बड़े फैसले ले सकती है।
gujaratvaibhav.com

