बेगूसराय। बेगूसराय के बछवाड़ा में प्रियंका गांधी ने शनिवार (1 नवंबर) को सभा की। बढ़ते क्राइम को लेकर प्रियंका ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, बिहार में क्राइम चरम पर है। उद्योगपतियों की हत्या हो रही है। हाल में चुनाव प्रचार में नेता की हत्या कर दी गई। महिलाएं असुरक्षित हैं।उन्होंने कहा कि 20 सालों से बिहार में NDA की सरकार है। आपको आपके अधिकार नहीं दिए गए। आपको बांटने की राजनीति की। देशभर में झूठा राष्ट्रवाद दिखाया गया।हाल में इन लोगों ने SIR करवाकर 65 लाख वोट काट दिए। इसके कटने का मतलब क्या है। आपके अधिकार कट रहे हैं। आपको कमजोर किया जा रहा है। इससे आपको सरकारी फायदे नहीं मिलेगा।इन लोगों ने हर चीज पर टैक्स लगा रखा है। बड़े-बड़े उद्योग अपने दोस्तों को दे रखे हैं। इन लोगों ने प्राइवेटाइजेशन कर दिया है। सब ठेके पर हो रहा है। मोदी जी अपने 2 दोस्तों को सारी सरकारी कंपनियां दे दी हैं।मोदी जी मंच पर आकर कहते हैं सरकार बना दो करोड़ों नौकरी देंगे। अरे इससे पहले क्यों नहीं नौकरी दी गई। आप क्या कर रहे थे अब तक। किसानों को लूट रहे हैं। बिजनेस खत्म कर रहे हैं। इनके हाथों में कुछ नहीं बचा है। जो आपका था वो ये लोग अपने दोस्तों को दे चुके हैं। ये झूठे वादे करते हैं। झूठे सपने दिखाते हैं।प्रियंका गांधी जैसे ही मंच पर पहुंचीं माइक खराब हो गया। इसके बाद वे दूसरे माइक पर पहुंचीं और संबोधन शुरू किया।
gujaratvaibhav.com

