मुंबई। देश-विदेश में जानी-पहचानी नाम हैं। चाहे बात बिजनेस के गालियारे में हो या ग्लैमर से लेकर खेल के मैदान में चर्चा की जाए, नीता अंबानी हर जगह प्रॉमिनेंट फिगर बनकर उभरती हैं. उन्होंने देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी होने के अलावा अपने दम पर अपनी स्वतंत्र पहचान भी बनाई है। आज की तारीख में रिलायंस इंडस्ट्रीज का सामाजिक चेहरा है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) इकाई रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं। रिलायंस फाउंडेशन एजुकेशन, हेल्थ, रूरल डेवलपमेंट, स्पोर्ट्स, कल्चरल कनेक्ट और आपदा प्रबंधन जैसे अलग-अलग सेगमेंट में काम करता है। रिलायंस फाउंडेशन उसकी सीएसआर यानी कॉरपोरेट सामाजिक काम करने वाली इकाई है। नीता अंबानी कई सालों से रिलायंस फाउंडेशन के कामकाज को संभाल रही हैं। दरअसल नीता अंबानी ही रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर भी हैं। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी को उनके 62वें जन्मदिन की शुभचिंतकों और परिचितों ने हार्दिक शुभकामनाएँ दी और उनकी असाधारण दूरदर्शिता और करुणा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से जीवन बदलने से लेकर धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल, नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र, स्वदेश और मुंबई इंडियंस जैसे अग्रणी संस्थानों की स्थापना तक, नीता अंबानी ने उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व के अर्थ को नए सिरे से परिभाषित किया है। परोपकार, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य सेवा, कला और संस्कृति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है, समुदायों को सशक्त बनाया है, युवाओं का पोषण किया है और ऐसे मंच निर्मित किए हैं जहाँ सपनों को अभिव्यक्ति और आशा को दिशा मिलती है।

