पटना। बिहार में पहले फेज की सीटों पर चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे थम गया। चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के खिलाफ मंगलवार को पटना में FIR दर्ज कराई गई है। ललन पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप है। दरअसल, ललन सिंह ने सोमवार को जदयू प्रत्याशी और बाहुबली नेता अनंत सिंह के लिए प्रचार किया था।इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें उन्हें कहते सुना गया- यहां कुछ नेता है, जिनको चुनाव के दिन निकलने मत दीजिएगा। घर में ही बंद कर दीजिएगा। हाथ-पैर जोड़ें तो कहिएगा हमारे साथ चलकर वोट दीजिए और घर में बैठिए।RJD ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ललन सिंह गरीबों को वोट डालने से रोक रहे हैं। इस पर EC ने ललन सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। हालांकि, JDU ने इस आरोप को गलत बताया और कहा कि अनंत सिंह का वीडियो एडिटेड है।

