अहमदाबाद । हरे कृष्ण मंदिर, भाडज में सोमवार, 1 दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव बड़ी भव्यता से मनाया जाएगा। यह वह पवित्र दिवस है जब 5 हजार वर्ष पूर्व कुरुक्षेत्र युद्धभूमि में भगवान श्रीकृष्ण ने अपने प्रिय सखा अर्जुन को भगवद्गीता का दिव्य ज्ञान प्रदान किया था।कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे से सायं 6:30 बजे तक सभी भक्त एक साथ भगवद्गीता के पूरे 700 श्लोकों का सामूहिक पाठ करेंगे। सायं 7 बजे गीता के महत्व पर विशेष प्रवचन और 8 बजे महाआरती होगी। दर्शन समय सुबह 7:15 से रात 8:30 तक रहेगा। भगवद्गीता के 18 अध्यायों में शरीर-आत्मा, भक्ति, कर्म, ज्ञान और भगवान से जुड़ने की विधि का अद्भुत निरूपण है। प्रतिदिन गीता पाठ से आध्यात्मिक प्रगति निश्चित होती है। दिसंबर माह में गीता बुक मैराथन भी चलेगा, जिसमें भक्त श्रील प्रभुपाद कृत “श्रीमद् भगवद्गीता यथारूप” का वितरण करेंगे।

