नई दिल्ली:एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया ने अपने A320neo प्लेन को एयरवर्दीनेस सर्टिफिकेट (ARC) की अवधि खत्म होने के बाद भी 8 रूट्स पर उड़ाया। 26 नवंबर को ऑपरेटर ने DGCA को इसकी जानकारी दी।ARC किसी भी प्लेन का फिटनेस सर्टिफिकेट होता है। यह ऑफिशियल डॉक्यूमेंट बताता है कि विमान पूरी तरह सुरक्षित और उड़ान के लिए योग्य है। इसे नियमों के अनुसार समय-समय पर जांचा जाता है।फिलहाल, (DGCA) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्लेन को तुरंत ग्राउंड (उड़ान से रोकने) के निर्देश दिए हैं। मामले से जुड़े सभी लोगों को ड्यूटी से हटा (डिरोस्टर) दिया है।A320neo विमान पहले विस्तारा एयरलाइन के बेड़े में था। इसे नवंबर 2024 में एअर इंडिया में शामिल कर दिया गया। मर्जर के बाद तय हुआ कि पहला ARC सर्टिफिकेट DGCA जारी करेगा।DGCA के अनुसार अब तक 69 विमानों को ARC जारी किया जा चुका है। 70वें विमान को ARC के लिए आवेदन मिला था, लेकिन इसी दौरान उसका इंजन बदला जा रहा था।इंजन बदलने के दौरान ARC की अवधि खत्म हो गई, लेकिन इंजन चेंज के बाद विमान को रूट्स पर ऑपरेट किया गया। यह एयरलाइन कंपनी की गलती थी।

