नई दिल्ली।
यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान रूसी सेना में भर्ती हुए 50 भारतीय अब भी वहां फंसे हुए हैं। केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि इस युद्ध में अब तक 26 भारतीयों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 भारतीय लापता हैं।सरकार के मुताबिक, कुल 202 भारतीय रूसी सेना में भर्ती हुए थे। इनमें से 119 भारतीयों को छुड़ाकर भारत वापस लाया जा चुका है। बचे हुए लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मारे गए भारतीयों के शव भारत लाने और पहचान की प्रक्रिया में भी मदद की जा रही है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि फंसे भारतीयों को जल्द वापस लाने के लिए रूस से बातचीत जारी है।

