पणजी
उत्तर गोवा में एक नाइटक्लब में बीते दिनों हुए अग्निकांड मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। ऐसे में प्रत्यर्पण के बाद भारत लाए गए इस अग्निकांड के मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की पुलिस हिरासत को बढ़ा दी गई है। यह फैसला गोवा की एक अदालत ने सोमवार को लूथरा बंधुओं की पेशी के दौरान सुनाया। बता दें कि ये दोनों भाई नाइटक्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ के मालिक हैं, जहां 6 दिसंबर को भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद दोनों आरोपी थाईलैंड भाग गए थे, लेकिन वहां से उन्हें 17 दिसंबर को भारत वापस भेज दिया गया। पीड़ित परिवारों की ओर से पैरवी कर रहे वकील विष्णु जोशी ने बताया कि अदालत ने जांच के लिए पुलिस को और समय दिया है।

