- ब्रह्माकुमारीज़ के ‘शांति अनुभूति दिव्य समारोह’ में उमड़ा जनसैलाब, सामूहिक ध्यान से गूंजा अहमदाबाद का विश्वविद्यालय मैदान

अहमदाबाद। पहले वर्ल्ड मैडिटेशन डे पर अहमदाबाद के यूनिवर्सिटी मैदान में ब्रह्मसकुमारिज से जुड़े 60 हजार लोगों ने एक साथ सामूहिक मैडिटेशन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिय। यह आयोजन ब्रह्माकुमारिज संस्थान के गुजरात में 60 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया। इसमें गुजरात के साथ ही देश के कई प्रदेशो तथा विश्व के 15 से ज्यादा देशों के लोग भी शामिल हुए। 4 से 8 बजे तक आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में गुजरात के विभिन्न कोने से आये 100 कलाकारों ने जबरदस्त प्रस्तुतियां दी। 60 हजार लोगों के बावजूद पूरा माहौल शांति की दुनियां में तब्दील हो गया। श्वेत वस्त्रों में लोग बिलकुल फरिस्ता नजर आये। विशेष आकर्षण का केंद्र तो यह रहा कि 60 हजार लोग लंबे समय से ध्यान साधना को जीवन मे उतारकर सकारात्मक बदलाव किया है। कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारिस की अतिरिक्त मुख्य प्रशशिका राजयोगिनीं बीके जयंती दीदी, महासचिव बीके करुणा भाई, अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय भाई, गुजरात जोन की प्रमुख भारती दीदी, अफ्रीका की निदेशिका वेदांती दीदी, गुजरात यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉक्टर नीरजा गुप्ता, अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जे एस मलिक, महादेवनगर की प्रभारी चन्द्रिका दीदी, शारदा दीदी, नेहा दीदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रह। कार्यक्रम में माउंट आबू से बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए। इस अवसर पर राजयोगिनी जयंती दीदी ने कहा कि योग और ध्यान से जीवन मे सकारात्मक बदलाव आता है। इससे मन, बुद्धि और आत्मा का संतुलन बनता है। ब्रह्मकुमारिज संस्थान ने पूरे विश्व के 140 देशों में भारत की सनातन संस्कृति और जीवन पद्धति को करोड़ो लोगों के अंदर उतार दिया है। गौरतलब है कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान दुनिया की एकमात्र संस्था जिसका संचालन महिलाओं द्वारा होता है। राजयोग ध्यान तथा आध्यात्मिक ज्ञान से विश्व के 140 देशों में 8 हजार से ज्यादा सेवाकेन्द्रों के माध्यम से कार्यरत है। इसका अंतराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान है।

