- 500 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
अहमदाबाद। गुजरात सरयूपारीण ब्राह्मण समाज का वार्षिक उत्सव रविवार को बापूनगर स्थित अंबालाल सिद्धराम कोटा पार्टी प्लाट में आयोजित हुआ। इस अवसर पर समाज के लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें कई सदस्य शामिल हुए और रक्तदान भी किया। समारोह में ठाकुर प्रसाद कैलेंडर और (जनेऊ)का वितरण किया गया। अतिथियों ने समाज को शिक्षित और संगठित बनाने पर जोर दिया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें समाज के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। अशोक ज्ञान प्रतियोगिता तथा शंख नाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।बच्चों की प्रतिभाओं की सराहना की गई। सुनीता मिश्र और समाज की महिलाओं ने भजन-संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया। समाज के 500 मेधावी छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अहमदाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी, रामनारायण मिश्रा, राजनाथ शुक्ला, एम.सी. पाण्डेय, प्रेमसागर तिवारी और कपिल तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समाज के अध्यक्ष शशिकान्त तिवारी, मुख्य सलाहकार पी पी पाण्डेय, महिला अध्यक्षा पूर्णिमा तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. आभा त्रिपाठी, हरिराम तिवारी, राजेन्द्र पाण्डेय, शेषमणि ओझा, सतीश्वर शुक्ला, महामंत्री डी के पाण्डेय, सत्यवान पाण्डेय, रामकृष्ण मिश्र, आनन्द मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी, यू. के. पाण्डेय, युवाध्यक्ष वीरेंद्र वीरेंद्र दुबे, शीलनिधि तिवारी, दिनेशमणि त्रिपाठी और अजय पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज के अध्यक्ष शशिकान्त तिवारी ने बच्चों को शिक्षित बनाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

