वैष्णो देवी मंदिर में भीड़ बढ़ने पर रजिस्ट्रेशन बंद
लखनऊनई दिल्ली/भोपाल
नए साल पर देशभर के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ पहुंची है। मथुरा में बांके-बिहार मंदिर में दर्शन करने वालों की भीड़ लगी हुई है। 12 बजे तक 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने मंदिर में दर्शन किए।मंदिर प्रशासन ने लोगों से 5 जनवरी तक दर्शन के लिए न आने की अपील की है। अयोध्या में दोपहर 12 बजे तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन किए हैं। यहां भी बहुत भीड़ है।उज्जैन के महाकाल मंदिर में काफी भीड़ है। उपकप्तान स्मृति मंधाना समेत महिला क्रिकेट टीम की कुछ सदस्य भी यहां दर्शन करने पहुंची हैं।इधर, जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने वालों की बहुत भीड़ है। अव्यवस्था से बचने के लिए वैष्णो देवी मंदिर श्राइन बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन रोक दिए हैं।देशभर से साल 2026 के पहले सूर्योदय की तस्वीरें भी सामने आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।

