नई दिल्ली
अगले महीने से सिगरेट की कीमतें 20% तक बढ़ सकती है। इसकी वजह है सरकार की और से लगाई गई एक्साइज ड्यूटी। इसे लेकर 31 दिसंबर को एक नोटिफिकेशन जारी किया है।इसके मुताबिक 1 फरवरी 2026 से सिगरेट की प्रति 1,000 स्टिक्स पर 2,050 रुपए से लेकर 8,500 रुपए तक की ड्यूटी ली जाएगी। बाजार जानकारों का कहना है कि टैक्स के इस बोझ को कम करने के लिए कंपनियां सिगरेट की कीमतें बढ़ा सकती है।सिगरेट पर अभी तक 28% GST के साथ ‘कंपनसेशन सेस’ लगता था। इससे कुल टैक्स 50% से ज्यादा हो जाता था। 3 सितंबर को किए गए बदलाव के बाद सिगरेट पर GST को बढ़ाकर 40% कर दिया गया, लेकिन सेस हटा दिया। नई दरें फरवरी 2026 से लागू होंगी।अगर सरकार एक्साइज को लेकर कुछ नहीं करती तो सिगरेट सस्ती हो जाती। रेवेन्यू बचाने के लिए सरकार ने सेस की जगह अब परमानेंट एक्साइज ड्यूटी लगा दी है। नई दरें ₹2,050 से लेकर ₹8,500 प्रति 1,000 सिगरेट तय की गई हैं, जो पुराने टैक्स के मुकाबले काफी ज्यादा हैं।इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के मुताबिक नए टैक्स स्ट्रक्चर से कुल टैक्स बोझ 20% से 30% तक बढ़ सकता है। ऐसे में कंपनियों को बढ़ोतरी का पूरा बोझ कंज्यूमर्स पर डालने के लिए सिगरेट की कीमतें कम से कम 15% बढ़ानी पड़ सकती हैं। हो सकता है इससे भी ज्यादा बढ़ानी पड़े।ज्यादा एक्साइज ड्यूटी: सरकार ने जो एक्साइज ड्यूटी लगाई है, वह पुराने सेस के मुकाबले ज्यादा है। सरल शब्दों में कहे- अगर सरकार ने ₹5 का सेस खत्म किया है, तो उसकी जगह ₹8 की एक्साइज ड्यूटी लगा दी है। यानी टैक्स का ‘नेट’ बोझ कम होने के बजाय बढ़ गया है। ‘डबल टैक्स’ का असर: एक्साइज ड्यूटी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में जुड़ती है। जब सिगरेट फैक्ट्री से निकलती है, तो उस पर एक्साइज लग चुका होता है। इसके बाद जब उस पर GST लगाया जाता है, तो वह ‘बढ़ी हुई कीमत’ (जिसमें एक्साइज शामिल है) पर लगता है। इससे ‘टैक्स पर टैक्स’ की स्थिति बनती है और फाइनल MRP बढ़ जाती है।
कॉमर्शियल सिलेंडर ₹111 महंगा
1 जनवरी 2026 से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 111 रुपए बढ़ गए हैं। वहीं कार खरीदने के लिए भी आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी। दिल्ली में इसकी कीमत 111 रुपए बढ़कर ₹1691.50 हो गई है। पहले यह ₹1580.50 में मिल रहा था। वहीं मुंबई में यह अब 111 रुपए महंगा होकर 1642.50 रुपए में मिलेगा।

