अहमदाबाद। शहर का ऐतिहासिक कांकरिया लेकफ्रंट आधुनिक विकास और विरासत का अद्भुत संगम बनकर उभरा है। पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, यहाँ 1.24 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने भ्रमण किया है, जो इसे गुजरात के पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाता है। कांकरिया लेकफ्रंट पर उपलब्ध टॉय ट्रेन, चिड़ियाघर (Zoo), बालवाटिका, नगीना वाड़ी और लेजर लाइट शो इसे हर आयु वर्ग के लिए पसंदीदा स्थल बनाते हैं। विशेष रूप से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला ‘कांकरिया कार्निवल’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटकों को आकर्षित करता है। साबरमती रिवरफ्रंट और अटल ब्रिज जैसे आधुनिक प्रोजेक्ट्स के साथ मिलकर कांकरिया ने अहमदाबाद को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित कर दिया है। सुदृढ़ सुरक्षा और स्वच्छता प्रबंधन इसकी बढ़ती लोकप्रियता का मुख्य आधार है।
आंकड़ों में सफलता
- 2023-24: 45.52 लाख से अधिक सैलानी।
- 2024-25: 42.53 लाख पर्यटक।
- 2025-26 (नवंबर तक): 36.34 लाख से अधिक लोग।

