- विद्यालय के मैनेजिंग ट्रस्टी गोपीराम गुप्ता ने विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहकर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी
अहमदाबाद । शाहपुर स्थित हिन्दी हाईस्कूल में कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना हेतु ‘आशीर्वचन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के मैनेजिंग ट्रस्टी गोपीराम गुप्ता की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुए इस
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहकर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी गई। समारोह के दौरान गोपीराम गुप्ता ने अपने अनमोल वचनों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें सफलता के शिखर पर पहुँचने का आशीर्वाद दिया। विद्यालय के कार्यकारी आचार्य भरत भाई पटेल एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर विद्यालय के भूतपूर्व सीनियर क्लर्क करुणाशंकर पाण्डे के सौजन्य से सभी परीक्षार्थियों को लेखन सामग्री (पेन, पेंसिल, पाउच) और चॉकलेट भेंट की गई। विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का सफल संचालन एडमिन संतोषकुमारी वोरा एवं मोहनसिंह ठाकुर ने किया, जबकि रामकिशोर प्रजापति ने आभार व्यक्त किया।

