राजकोट । विज्ञापन और बिजनेस प्रमोशन के क्षेत्र में अग्रणी संस्था वाइकिंग एडवरटाइजिंग एजेंसी ने आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अपने गौरवशाली 22वें वर्ष में कदम रखा है। पिछले 21 वर्षों से सौराष्ट्र और संपूर्ण गुजरात में सक्रिय यह संस्था अपनी बेहतरीन क्रिएटिविटी और समयबद्ध सेवा के लिए जानी जाती है। वाइकिंग एडवरटाइजिंग प्रिंट मीडिया, रेडियो, टीवी, डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से विज्ञापनों को ‘रियल टारगेट ऑडियंस’ तक पहुँचाने में विशेषज्ञता रखती है। राजकोट और आसपास के प्रमुख क्षेत्रों में स्थित इनके होर्डिंग्स ब्रांडिंग के लिए सशक्त माध्यम साबित हुए हैं। संस्था के क्लाइंट पोर्टफोलियो में सरकारी निकायों से लेकर बिल्डर्स, बैंक, ज्वैलर्स और ऑटोमोबाइल शोरूम जैसे बड़े नाम शामिल हैं। व्यापार के साथ-साथ संस्था सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी है। राजकोट एडवरटाइजिंग सर्कल की सदस्य यह एजेंसी रक्तदान और मेडिकल कैंप जैसे सेवा कार्यों में नियमित योगदान देती है। हाल ही में संस्था का परिचालन टैगोर रोड स्थित नए कॉर्पोरेट ऑफिस से शुरू हुआ है। इस उपलब्धि पर संस्था ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सर्वोत्तम सेवा का संकल्प दोहराया है।
