मुंबई। छत्रपति शिवराय की जयंती के अवसर पर सकल मराठा समाज की ओर से भव्य शिवजन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया है। शिवराय के विचारों का जागरण समाज में हो तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा मिले, इस उद्देश्य से विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ शिवज्योति आगमन छत्रपति शिवराय प्रतिमा पूजन एवं दीप प्रज्वलन महिला हल्दी-कुमकुम समारोह ढोल-ताशा एवं महिला लेज़ीम पथक शिवचरित्र व्याख्यानमाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष सामाजिक उपक्रम निःशुल्क मेडिकल कैंप निःशुल्क नेत्र जांच शिविर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पंजीकरण सुविधा (वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं एवं युवाओं से लाभ लेने का आग्रह है) समाज के सभी बंधु, महिलाएं एवं युवा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सामाजिक एवं ऐतिहासिक समारोह की शोभा बढ़ाएं, यही विनम्र निवेदन है। आयोजक: सकल मराठा समाज शिवजन्मोत्सव समारोह समिति तालुका वसई-विरार शिव जन्मोत्सव।
